ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

वार्षिक अधिवेशन में बांटी गईं छात्रवृत्तियां

गोर्खाली सुधार सभा की चंद्रबनी शाखा का वार्षिक अधिवेशन पदम शाही की अध्यक्षता में हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री की ओर से मेधावी छात्र/छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। छात्रवृत्तियां पाने वालों में चिराग मल्ल, आहना राजे मल्ल,कशिश पुन, समय थापा, हिमानी क्षेत्री, निहारिका क्षेत्री, तृप्ति गुरूंग, राइसा राजे मल्ल, कशिश राई के नाम शामिल हैं।

मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान करने से पूर्व कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन क्षेत्री, महामंत्री गोपाल क्षेत्री, मीडिया प्रभारी प्रभा शाह ने पदम शाही का स्वागत किया। इस अवसर पर आईबी थापा आरएस थापा, सूर्य विक्रम शाही, सुशील भण्डारी, एचबी राना, सीमा मल्ल आदि ने अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में राजेश मल्ल, दिनेश सेन, विजेंद्र ठकुरी, शिवराज थापा, अंजना ठकुरी, मनु पुन, अल्पना मल्ल, विष्णु ठकुरी, रमा गुरूंग, मोनिका राई, शकुंतला थापा, उमा गुरूंग आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *