October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ढाई साल के बच्चे के गले में फंसा लीची का बीज, मौत

जिले के राजगंज ब्लॉक के मझियाली ग्राम पंचायत के बंधुनगर डांगापाड़ा निवासी अल्ताबुल रहमान के ढाई वर्षीय पुत्र शमीम अख्तर के गले में लीची का बीज फंसने से मौत हो गई है। बच्चे की मौत की खबर सुनते ही आसपास में मातम छा गया। इस घटना के बाद बच्चे के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, राजगंज के डांगापाड़ा निवासी अल्ताबुल रहमान के दो बच्चे शनिवार रात घर के लीची पेड़ के नीचे खेल रहा था। उस समय उनके माता-पिता घर पर थे। तभी अल्ताबुल रहमान के छोटा लड़का शमीम लीची को बीज सहित खाने की कोशिश करने लगा। जिससे लीची का बीज श्वास नली में फंस गया। बच्चे के रोने की आवाज सुनकर माता-पिता और पड़ोसी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद शमीम को ग्रामीण अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, बच्चे के मौत के बाद से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में मातम छा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.