October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

चार घंटे में चुनाव आयोग के पास जमा हुई करीब हजार शिकायतें

पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर शनिवार को हो रहे मतदान के दौरान राज्य भर से जमकर शिकायतें चुनाव आयोग को मिल रही हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी (सीईओ) कार्यालय से जारी एक बयान में बताया गया है कि मतदान शुरू होने के बाद शुरुआती चार से पांच घंटे में करीब हजार शिकायतें जमा हुई हैं। कुल 954 शिकायतों की सूची सुबह 11:00 बजे तक बनी थी। उसके बाद 12:00 बजे तक शिकायतों की तादाद हजार को पार कर चुकी है। सबसे अधिक शिकायतें ईवीएम खराबी को लेकर के हैं।

बाकी धांधली को लेकर सबसे अधिक शिकायतें माकपा की ओर से की गई हैं। पार्टी ने 84 शिकायतें की है जबकि भाजपा ने 82। इसके अलावा तृणमूल की ओर से केवल दो शिकायतें चुनाव आयोग के पास सुबह 11:00 बजे तक की गई थीं जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं पर धांधली के आरोप लगाए गए थे। आयोग में कहां है कि सभी शिकायतों का निपटान करने का प्रयास हो रहा है। ईवीएम से संबंधित 60 फीसदी से अधिक शिकायतों का निपटान कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.