October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांवों में लगे हैंडपंप को वर्षा जल से रिचार्ज करने बताया जा रहा तरीका

वर्षा जल का संचयन, पौधारोपण, जलस्रोतों की साफ-सफाई कर भू- जल स्तर बढ़ाने के लिए लोगों को प्रेरित करने के उद्देश्य से धमतरी जिले में 15 जून तक जल जगार उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान गांवों में रैनवाटर हार्वेस्टिंग, रूफटाप स्ट्रक्चर, वेस्ट वाटर हार्वेस्टिंग सहित बोर स्ट्रक्चर बनाने की समझाईश ग्रामीणों को दी जा रही है। इसके अलावा गांवों में लगे हैंडपंप को वर्षा जल से रिचार्ज करने का तरीका भी बताया जा रहा है।

कुरुद विकासखंड के ग्राम गणेशपुर में आयोजित जल जगार उत्सव में बच्चों ने आकर्षक नृत्य, नुक्कड़ नाटक और परिचर्चा के जरिए लोगों को समझाया कि जल है तो कल है, इसलिए हम सबको पानी का सदुपयोग करना और व्यर्थ में पानी नहीं बहने देना चाहिए। उन्होंने प्रदर्शन के जरिए यह भी बताया कि ग्रामीण अपने-अपने घरों और आसपास में स्थित जल स्त्रोतों की साफ-सफाई करने, एक व्यक्ति कम से कम एक पौधा का रोपण करने और रूफटाप स्ट्रक्चर, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वेस्ट वाटर स्ट्रक्चर बनाए जाएं। कार्यक्रम में वाटर हीरो जल प्रहरी नीरज वानखेड़े ने ग्रामीणों को जल संरक्षण संबंधी संरचना बनाकर दिखाया। वहां मौजूद लोगों ने नारी शक्ति से जल शक्ति सेल्फी प्वाईंट में सेल्फी ली।

कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुरुद डीडी मण्डावी, डिप्टी कलेक्टर प्रीति दुर्गम, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुरुद बीआर वर्मा, कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, कृषि विस्तार अधिकारी, स्व सहायता समूह की महिलाएं सहित अन्य अधिकारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.