• February 12, 2026

जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई

 जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई

जम्मू-कश्मीर में अधिकांश स्थानों पर रात के तापमान में कमी दर्ज की गई। हालांकि मौसम विभाग ने आम तौर पर शुष्क मौसम का अनुमान लगाया गया है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर में पिछली रात के 13.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

काजीगुंड में पिछली रात के 10.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पहलगाम में पिछली रात के 6.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कोकेरनाग में न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुपवाड़ा शहर में पिछली रात के 11.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में पिछली रात के 25.7 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बनिहाल में न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री सेल्सियस, बटोटे में 15.8 डिग्री सेल्सियस और भद्रवाह में 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पूर्वानुमान के संबंध में उन्होंने कहा 20 और 27 मई तक आमतौर पर शुष्क मौसम रहने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कुल मिलाकर 27 मई तक कोई महत्वपूर्ण मौसम गतिविधि नहीं होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *