ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

शादी की रस्मों के बीच दुल्हा-दुल्हन पहुंचे मतदान करने

लोकतंत्र के इस महापर्व का हर कोई साक्षी बनना चाहता है और युवाओं से लेकर बुजुर्ग तक वोट डालने के लिए अपने घरों से निकल रहे हैं। इसी बीच जालौन से एक अनोखी तस्वीर सामने आई। यहां पर नए शादी शुदा जोड़े विवाह की रस्मों के बीच वोट डालने पहुंचे।

जालौन लोकसभा सीट पर मतदान जारी है। इस बार बूथों को भी बेहतर तरीके से सजाया गया है। इस महापर्व का हर कोई हिस्सा बनना चाहता है। जालौन तहसील के खंडेराव मुहल्ले में बने बूथ पर एक नया शादी-शुदा जोड़ा वोट डालने पहुंचा। दूल्हे आलोक ने बताया कि उसकी शादी हो चुकी है और बाकी की रस्में वोट डालने के बाद की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *