ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ट्राली सहित ट्रैक्टर के खाई में गिरने से एक व्यक्ति घायल

गत मध्यरात्रि को पीर बाबा चिनैनी के समीप एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर खाई में गिर जाने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी अनुसार मध्यरात्रि को चिनैनी से नगुलता की ओर ट्रॉली सहित एक ट्रैक्टर जिसे चालक रवि कुमार पुत्र रोमेश कुमार उम्र 25 वर्ष निवासी घाडियां तेज गति से लेकर जा रहा था कि जैसे वह पीर बाबा चिनैनी के समीप पहुंचा चालक द्वारा ट्रैक्टर पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिस कारण ट्रॉली सहित ट्रैक्टर सड़क से नीचे लुढ़क गया, जिस कारण उस पर सवार एक अन्य व्यक्ति जिसकी पहचान मोहन लाल पुत्र पारस राम निवासी नगुलता के रूप में की गई है, घायल हो गया। वहीं इसी जानकारी पुलिस को लगते ही पुलिस टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची तथा घायल को बाहर निकालकर उसे सीएचसी चिनैनी में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *