ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विदेश से वापस लौटे राघव चड्ढा

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा लंबे समय बाद विदेश से लौट आए हैं। शनिवार सुबह करीब 10 बजे उनके दिल्ली आने की बात सार्वजनिक हुई। वह विदेश से लौटते ही पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। राघव चड्ढा बीते कुछ महीनों से ब्रिटेन में थे। वहां पर उनके आंख की सर्जरी हुई है। इस बीच उनकी अनुपस्थिति में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।

उल्लेखनीय है कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक हैं। पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है वह उसे निभाते रहे हैं। वर्ष 2013 में जब आम आदमी पार्टी पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ी थी तब पार्टी का मेनिफेस्टो बनाने में राघव चड्ढा ने पारी भूमिका निभाई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *