• February 16, 2026

प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

 प्रधानमंत्री मोदी ने पटना के हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका

दो दिवसीय दौरे पर बिहार आये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को पटना सिटी के तख्त श्री हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका और अरदास की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने पीएम मोदी को उपहार स्वरूप सरोपा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने प्रसाद ग्रहण किया और फिर लंगर वाले स्थान पर आये। यहां उन्होंने पहले खाना बनाया, फिर रोटियां बेली और वहां मौजूद लोगों को अपने हाथों से परोसा। पीएम मोदी की सादगी को देख वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गये।

प्रधानमंत्री मोदी करीब 20 मिनट तक पटना साहिब में रुके। पीएम के साथ रविशंकर प्रसाद और अश्विनी चौबे भी मौजूद रहे। यहां से पीएम मोदी सीधे पटना एयरपोर्ट पहुंचे, जहां से वे हाजीपुर के लिए रवाना हो गए। हाजीपुर में लोजपा (रामविलास) के मुखिया और एनडीए के साझा उम्मीदवार चिराग पासवान के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के बाद मुजफ्फरपुर जाएंगे।

बिहार दौरे के दूसरे दिन PM मोदी ने तख्त श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा,  लंगर में बैठे लोगों को परोसा खाना - pm modi bowed his head at takht sri  harmandir

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *