ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

आरक्षण की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस : पवन भाई गुप्ता

कांग्रेस ने अपनी तुष्टिकरण की नीति के चलते हमेशा संविधान की आत्मा को नुक़सान पहुँचाने का काम किया है। अब जब कांग्रेस विपक्ष में है, तब आरक्षण का राग अलाप रही है लेकिन कांग्रेस ने हमेशा आरक्षण पर हमला किया है। यह बात रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पवन भाई गुप्ता ने सोमवार को कही।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस शुरुआत से ही एक ख़ास धर्म के लोगों को पहला हक देती रही है। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का बयान, कांग्रेस नेता राशिद अल्वी का बयान केवल बयान नहीं है, उसको कांग्रेस ने हमेशा अपने विजन में लागू किया है। उन्होंने कहा कि 2011 में जामिया मिलिया इस्लामिया में एससी एसटी आरक्षण मनमोहन सिंह सरकार ने खत्म किया। कांग्रेस ने 1981 में कानून बनाकर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी को अल्पसंख्यक दर्जा दिया था। कर्नाटक में मुस्लिमों को ओबीसी में शामिल कर लिया गया। जो संविधान की आत्मा पर हमला है। इसलिए आरक्षण की सबसे बड़ी विरोधी कांग्रेस है।

पवन भाई गुप्ता ने कहा कि मुस्लिमों के पास अपना सिविल कानून है। ऐसे अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थान हैं जो सरकारी खर्च से चलते हैं। वक्फ का कानून है। स्कॉलरशिप है। माइनॉरिटी का मंत्रालय है, माइनॉरिटी कमीशन है, फिर भी वह पिछड़े क्यों हैं ? इस पर सोचने की ज़रूरत है। क्या मुस्लिमों को कांग्रेस केवल वोट बैंक समझकर उनका 70 सालों से शोषण नहीं करती आयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *