• October 22, 2025

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने किया कलंकित : कांग्रेस

 पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने किया कलंकित : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय इंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा उम्मीदवार सुधीर शर्मा पर जमकर निशाना साधा है। सोमवार को जारी एक संयुक्त प्रेस बयान में कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पूर्व मंत्री पंडित संतराम की विरासत को पूर्व विधायक सुधीर शर्मा ने कलंकित किया है। सुधीर के भाजपा में जाने पर उनके पिता की आत्मा भी रो रही होगी। पंडित संत राम ने अपनी विरासत सुधीर को सौंपते समय यह कभी सोचा नहीं होगा कि उनका बेटा यह गुल खिलाएगा।

उन्होंने कहा कि सुधीर कांग्रेस में रहते पार्टी हाईकमान का विश्वास खो चुके थे, इसलिए उन्हें सरकार में कोई जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि धर्मशाला की जनता का सुधीर शर्मा से विश्वास उठ चुका है। वह अपनी विश्वसनीयता खो चुके हैं, उनके कारनामे ऐसे हैं कि क्षेत्र की जनता शर्मसार है। भाजपा को अपना ईमान बेचकर सुधीर ने यह साबित कर दिया कि वह कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं। उन्होंने पार्टी को पहले भी धोखा दिया था, जब उपचुनाव लड़ने से पीछे से हट गए थे।

उन्होंने कहा कि सुधीर की राजनीति शुरू से ही स्वार्थ की रही है। वह जनहित के लिए नहीं, निजी फायदे की राजनीति करते हैं। यही कारण है कि कांग्रेस सरकार के सवा साल के कार्यकाल में उन्होंने धर्मशाला स्मार्ट सिटी के काम में तेजी लाने के लिए कोई प्रयास नहीं किए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने खुद स्मार्ट सिटी के काम की निगरानी की और निरंतर नगर निगम के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते रहे।

उन्होंने कहा कि सुधीर अब किसी जिम्मेदारी के काबिल नहीं हैं। लोगों ने उन्हें बड़ी उम्मीदों के साथ धर्मशाला का विधायक बनाया था, लेकिन उन्होंने लोगों के काम करवाने के बजाय खुद की महत्वकांक्षाओं को तवज्जो देते हुए 14 महीने में ही खुद को भाजपा की राजनीतिक मंडी में बेच दिया। जनता अब उन्हें दोबारा विधायक नहीं बनाएगी। जनता को जनसेवक चाहिए, धनसेवक नहीं। लोगों ने बिके कांग्रेस के पूर्व विधायकों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर और बिकाऊ विधायकों को चार जून को आने वाले चुनाव परिणाम बड़ा झटका देने वाले हैं।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *