• January 1, 2026

भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार देने में सक्षम: रणजीत चौटाला

 भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार देने में सक्षम: रणजीत चौटाला

हिसार लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार रणजीत सिंह चौटाला ने कहा है कि केन्द्र में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के लिए जन-जन की आवाज आ रही है। हर नागरिक को लगता है कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ही देश को मजबूत व हर वर्ग की हितैषी सरकार दे सकता है। वे शुक्रवार को अपने जनसंपर्क अभियान के तहत शहर की महाबीर कॉलोनी के चांदनी चौक में कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रतन सैनी के संयोजन में हुए इस कार्यक्रम में पार्टी के अनेक नेताओं ने शामिल होकर भाजपा उम्मीदवार को जिताने का आह्वान किया। रणजीत सिंह ने कहा कि अपने 10 वर्ष के शासनकाल में केन्द्र की भाजपा सरकार ने अनेक ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इनको देखते हुए जनता भी समझ चुकी है कि जो काम कांग्रेस अपने 50-60 वर्ष के शासनकाल में नहीं कर पाई, वह कार्य मोदी सरकार ने 10 साल में कर दिखाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हमें 400 पार का नारा दिया है और एक-एक कार्यकर्ता को यह नारा सार्थक करने की दिशा में अपना कर्तव्य निभाना है।

भाजपा लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि हर क्षेत्र में हर वर्ग में भाजपा उम्मीदवार को जनता का भारी समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हिसार लोकसभा संयोजक रवि सैनी, निगरानी समिति लोकसभा अध्यक्ष मनदीप मलिक, जिला महामंत्री अशोक सैनी, जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार रेवड़ी, लोकसभा मीडिया प्रभारी राजेंद्र सपड़ा सहित अन्य गणमान्य स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *