October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, पकंज पहुंचे कोलकाता

बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजी की शनिवार की रात धनबाद में एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और उनकी बहन की हालत चिंताजनक बताई गई है। हादसे की खबर मिलते हुए पंकज त्रिपाठी मुंबई से धनवाद पहुंच गए।

पुलिस के मुताबिक, हादसा शनिवार की रात दिल्ली-कोलकाता राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर धनवाद में निरसा बाजार में हुआ। दंपति जिस कार में यात्रा कर रहे थे वह सड़क के डिवाइडर से टकरा गई। राकेश और सबिता बिहार के गोपालगंज जिले से कोलकाता जा रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को धनबाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। राकेश को अस्पताल में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पंकज त्रिपाठी की बहन सबिता के पैर में फ्रैक्चर है और आईसीयू में भर्ती किया गया। बाद में सविता को कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।

राकेश तिवारी चित्तरंजन रेलवे में नौकरी करते थे। उनकी ड्यूटी रेलवे के जीएम ऑफिस में थी। छुट्टियों के कारण वह अपने घर गोपालगंज आये हुए थे लेकिन वापस लौटते वक्त यह हादसा हो गया।इस संबंध में थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर से टकरा गई, जिससे यह दुर्घटना घटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.