ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुकान में छापेमारी कर एक देशी कट्टा के साथ दुकानदार गिरफ्तार

अररिया आरएस थाना पुलिस ने चंद्रदेई वार्ड संख्या सात में तौसीफ आलम पिता -मो.कलीम के दुकान में बीती रात छापेमारी कर दुकान में छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस ने गुप्त सूचना पर एसपी अमित रंजन के निर्देश पर छापेमारी की।मौके से ही आरएस थाना पुलिस ने आरोपी दुकानदार तौसीफ आलम को गिरफ्तार कर लिया।इस बात की जानकारी सदर एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बुधवार को दी।पुलिस गिरफ्तार किए गए दुकानदार से हथियार को लेकर आवश्यक पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *