ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को संपन्न कराने 1400 पुलिस जवान रवाना

लोकसभा चुनाव के पहले चरण को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जोधपुर से 1400 पुलिस के जवानों का जाब्ता चार जिलों के लिए रवाना हुआ है। पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह के निर्देशन में आर आई मुकेश कुमार और सहायक अधिकारी नरपत सिंह व शिव लाल की टीम ने निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए पुलिस पार्टियों को विधिवत रूप से रवाना किया।

डीसीपी आलोक श्रीवास्तव और राजेश यादव के लगातार मॉनिटरिंग के बीच जोधपुर से रवाना हुए 1400 जवानों का जाब्ता चार अलग-अलग जिलों श्री गंगानगर, सीकर,नागौर और बीकानेर में जाकर निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान संपन्न करवाएगा। इससे पूर्व जोधपुर की पुलिस लाइन में पुलिस कमिश्नर राजेंद्र सिंह ने जवानों और अधिकारियों को लोकसभा चुनाव के मध्य नजर ब्रीफिंग की और आवश्यक फीडबैक लेने के अलावा शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी निष्ठा के साथ देने का आह्वान किया। इस दौरान डीसीपी आलोक श्रीवास्तव और राजेश यादव भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *