ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उत्तर बंगाल में आज ममता-मोदी की आखिरी जनसभा, कल थम जाएगा प्रचार

लोकसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होगी। इसके लिए प्रचार 17 अप्रैल को थम जाएगा। इससे पहले आज (16 अप्रैल) बड़े नेताओं के प्रचार अभियान की आखिरी जनसभा होने जा रही है। बंगाल भाजपा के लिए कितना महत्वपूर्ण है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज बंगाल में हैं और राज्य की बालूरघाट और रायगंज लोकसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी उत्तर बंगाल में डेरा डाले हुए हैं। आज जलपाईगुड़ी में उनकी आखिरी जनसभा होनी है। यहां मायनागुड़ी में उनकी पदयात्रा होगी और उसके बाद एक जनसभा को संबोधित करेंगी। 19 अप्रैल को कूचबिहार, जलपाईगुड़ी और अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र में वोटिंग होनी है। यह वैसे तो भाजपा का गढ़ है और तृणमूल कांग्रेस के हाथ एक भी सीट नहीं है। इसलिए एक तरफ प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा और दूसरी तरफ ममता बनर्जी की जनसभा पर निगाहें टिकी हुई हैं। ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी भी उत्तर बंगाल में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *