• March 10, 2026

जन प्रतिनिधि नहीं जन सेवक बनाना चाहता हूं : कबीर शंकर बोस

 जन प्रतिनिधि नहीं जन सेवक बनाना चाहता हूं : कबीर शंकर बोस

श्रीरामपुर लोकसभा केंद्र से भाजपा उम्मीदवार कबीर शंकर बोस ने सोमवार शाम उत्तरपाड़ा में चुनाव प्रचार किया और लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। गौरी सिनेमा के पास के एक पथसभा को संबोधित करते हुए कबीर ने एक बार फिर सवाल उठाया कि श्रीरमापुर के तीन बार के सांसद कल्याण बनर्जी का ही कल्याण क्यों होगा, श्रीरामपुर के लोगों का कल्याण क्यों नहीं होगा। कबीर ने मोदी सरकार की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि देश के विकास को अनवरत जारी रखने के लिए फिर से मोदी को जिताना होगा। मोदी के प्रतिनिधि के तौर पर मैं विकसित और शेरा श्रीरामपुर बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। भाजपा उम्मीदवार को सुनने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

बहरहाल, प्रचार अभियान के दौरान भाजपा उम्मीदवार को अपना वाहन सड़क के किनारे कर सड़क पर वाहनों को रास्ता देते हुए देखा गया। कबीर ने कहा कि उनके प्रचार के कारण आम लोगों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होनी चाहिए। वे जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि जन सेवक बनना चाहते हैं।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *