ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सहस्र चण्डी महायज्ञ आयोजन से चहुंओर उत्साहपूर्ण भाव

जिला के सदर प्रखंड राजनगर के बलहा गांव में सहस्र चण्डी महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है।बलहा गांव के इस यज्ञ स्थल के समीप सनातन धर्म की जय उद्घोष के साथ चहुंओर उत्साहपूर्ण वातावरण है।

भाजपा आई टी सेल संयोजक राजीव कुमार झा ने बताया कि विशाल धार्मिक अनुष्ठान आयोजन में आमजनों की सहज सहभागिता है। बताया कि सूदूर ग्रामीण परिवेश से श्रद्घालु भक्तों की अपार भीड़ यहां दर्शन को जुट रहे हैं।साविधि पूजा-पाठ जारी है।

राजीव ने बताया कि विशाल धार्मिक अनुष्ठान आयोजन वर्तमान पीढी को अपने धर्म कर्म आस्था के प्रति सचेष्ट कर रहा है।युवा वर्गों में धार्मिक लगाव बढ रहा है। हिन्दू धर्मावलम्बियों में आत्मविश्वास की सहजता को सहस्र चण्डी यज्ञ का महत्व शास्त्रों में उल्लेखित है।धार्मिक अनुष्ठान से वातावरण गुंजायमान हो रहा है।यज्ञ मंडप की हवन धुंआ से सबतरि शीतलता प्रदान हो रही है। यज्ञ स्थल पर मंडप का निर्माण व सजावट देखते बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *