ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कैश कांड मामले में अधिवक्ता राजीव कुमार के अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को कोलकाता कैश कांड में आरोपित झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता राजीव कुमार की ओर से दाखिल अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई हुई। अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 18 अप्रैल निर्धारित की है। कैश कांड में सीबीआई की दिल्ली शाखा ने तीन फरवरी को कोलकाता कारोबारी अमित अग्रवाल और राजीव कुमार के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस पर अदालत ने संज्ञान लेते हुए आरोपित को समन जारी किया है। इसके बाद राजीव कुमार ने चार अप्रैल को राहत के लिए अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। इस मामले में अमित अग्रवाल जेल में है।

उल्लेखनीय है कि राजीव कुमार को कोलकाता में 50 लाख रुपए नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसमें अमित अग्रवाल की संलिप्तता थी। एक साजिश के तहत अमित अग्रवाल ने राजीव कुमार को रांची से कोलकाता बुलाया और उन्हें गिरफ्तार करवा दिया था। सीबीआई की दिल्ली शाखा ने अमित अग्रवाल के खिलाफ 20 जनवरी 2023 को प्राथमिकी दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *