ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरूआत करें कार्यकर्ता : महेंद्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बुजुर्ग मतदाताओं से आशीर्वाद लेकर चुनाव अभियान की शुरुआत करने का सूत्र कार्यकर्ताओं को दिया है।

एक पत्र में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा है कि लोकसभा चुनाव-2024 की घोषणा हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशभर के सभी कार्यकर्ताओं को इस बार के लोकसभा चुनाव में 400 सीटें पार करने का लक्ष्य दिया है। इसी क्रम में हमें भी हमारे उत्तराखंड से पांचों लोकसभा सीटों को बड़े बहुमत से जिताकर प्रधानमंत्री को पांच कमल के फूल भेंट करने हैं। उन्होंने कहा है कि लोकसभा चुनाव 2024 का शुभारम्भ बजुर्गों के आशीर्वाद और सम्मान (सर्वोच्च/ हीरक मतदाता सम्मान अभियान) से करें।

उत्तराखंड में 80 बसंत पार कर चुके मतदाताओं की संख्या लगभग 1,54,259 हैं, इसमें भी 1,411 (853 महिला, 558 पुरुष) मतदाताओं ने 100 बसंत पार कर दिये हैं। इन्होंने आजादी से पहले का भारत, आजादी के बाद का भारत, 2014 से पहले का भारत और 2014 के बाद का मोदी सरकार का विकास अच्छी तरह से देखा है।

भट्ट ने कहा कि मेरा भाजपा, उत्तराखंड के सभी लोकसभा उम्मीदवारों, विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों और अन्य सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि वे 2024 लोकसभा चुनाव अभियान की शुरुआत अपने-अपने क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग मतदाताओं के सम्मान व आशीर्वाद से करें। उन्होंने कहा कि उनका भाजपा के लिए कहे आशीर्वचनों को सोशल मीडिया पर भी प्रचारित-प्रसारित करें ताकि एक बार फिर मोदी सरकार, अब की बार 400 पार। जय भाजपा, तय भाजपा के सूत्र को पूर्ण किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *