ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अजीत डोभाल की इजरायल यात्रा शांति और स्थिरता के लिए- विदेश मंत्रालय

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल की हाल की इजरायल यात्रा उस क्षेत्र में शांति और स्थिरता कायम करने के भारत के प्रयासों का एक हिस्सा थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने साप्ताहिक पत्रकार वार्ता में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार की यात्रा के बारे में कहा कि उन्होंने उस दौरान प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात की तथा अपने इजरायली समकक्ष एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। वार्ता में गाजा में मानवीय सहायता पहुंचाए जाने तथा बंधकों की रिहाई के संबंध में भी चर्चा हुई।

प्रवक्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री पश्चिम एशिया में शांति और स्थायित्व को बहुत महत्व देते हैं। इस सिलसिले में वे विभिन्न अरब देशों के नेताओं के संपर्क में भी है। लैटिन अमेरिकी देश हैती में जारी संघर्ष के संबंध में प्रवक्ता ने कहा कि आवश्यक होने पर वहां फंसे भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाने के लिए कदम उठाए जायेंगे। इस संबंध में हमारी तैयारी है। विदेश मंत्रालय में इस संबंध में एक नियंत्रण कक्ष बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *