• December 29, 2025

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे बहरामपुर

 भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी पहुंचे बहरामपुर

भाजपा नेता मुख्तार अब्बास नकवी सोमवार सुबह मुर्शिदाबाद जिले के बहरामपुर पहुंचे और स्थानीय भाजपा कार्यालय में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस पार्टी और तृणमूल कांग्रेस पर जाम कर निशान साधा। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को गद्दी गैंग करार दिया और तृणमूल पर मुसलमानों को च्यूइंगम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया।

दरअसल, मुर्शिदाबाद के बहरमपुर लोकसभा क्षेत्र पर इस समय पूरे देश की नजर है। कांग्रेस का गढ़ कहे जाने वाले बहरमपुर से इस बार तृणमूल कांग्रेस ने भूतपूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान को मैदान में उतारा है। बहरमपुर में भाजपा बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई है लेकिन मुख्तार अब्बास नकवी भाजपा उम्मीदवार के चुनाव प्रचार में अभी से जुट गए हैं। प्रेस कांफ्रेंस के दौरान नकवी ने भाजपा उम्मीदवार डॉक्टर निर्मल कुमार साहा को समर्थन देने की अपील की।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *