October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सैनिकों के बीच में मंत्री नहीं बल्कि, एक परिवार का एहसास होता है : मंत्री जोशी

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि जब भी वह सैनिकों के कार्यक्रमों में जाते हैं, वह एक मंत्री या विधायक के रूप में नहीं बल्कि एक सैनिक के तौर पर आते हैं। सैनिक के कार्यक्रमों में जाकर उनके बीच एक परिवार का एहसास होता है।

रविवार को गढ़ी कैन्ट स्थित गोर्खाली सुधार सभा में सैनिक कल्याण मंत्री जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के 15 वें स्थापना दिवस बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। समारोह में स्कूली छात्र छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गई। इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने वीर नारियों पूर्व सैनिकों को भी स्मृति चिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

सैनिक मंत्री जोशी ने पीबीओआर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन को स्थापना दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि चाहे केन्द्र सरकार हो या राज्य सरकार लगातार सैनिकों के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। शहीदों के सम्मान ओर उनके वीरता के बखान करना हर देश वासी का कर्तव्य है और इस दिशा में सरकार अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि सैनिकों के सम्मान में देहरादून के गुनियाल गांव में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। जो जल्द ही प्रदेश की जनता को समर्पित किया जाएगा।

अभी तक 26 लोगों को रोजगार-

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री धामी के कुशल नेतृत्व राज्य सरकार ने ड्यूटी के दौरान देश की रक्षा करते हुए शहीद होने वाले सैनिकों व अर्द्ध सैनिक बलों के आश्रितों को उनकी योग्यता के अनुसार राजकीय सेवा में लिए जाने का निर्णय लिया गया है। अभी तक 26 लोगों को रोजगार प्रदान किया गया है। उन्होंने कहा राज्य सरकार सैनिकों व उनके परिजनों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन और पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस अवसर अल्पसंख्यक आयोग पूर्व अध्यक्ष पद्मश्री डॉ.आर.के. जैन, पीबीओआर केन्द्रीय अध्यक्ष शमशेर बिष्ट, महासचिव आरडी शाही, संगठन मंत्री कैप्टन सुरेंद्र सिंह, सूबेदार वाई.डी.शर्मा, राजकुमारी थापा, कमला गुरुंग, सूबेदार देव सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.