October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मो सुलेमान ने जनसउरआज पार्टी कार्यालय का किया उद्घाटन

पश्चिम चंपारण जिला अंतर्गत लौरिया ब्लॉक में जनसुराज कार्यालय का उद्धघाटन किया गया। इस कार्यालय का उद्घाटन प्रखंड सभापति मो सुलेमान ने फीता काट कर किए।

इस कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष एवम महासचिव के साथ जिला के सभी वरीय पदाधिकारीयों एवम,मुख्य प्रवक्ता मो.गेयासुद्दीन शेख, प्रवक्ता तरुण बिहारी,अनुमंडल अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,आदि गण्य मान्य लोग उपस्थित रहें।

प्रेसवार्ता के माध्यम से गेयासुद्दीन शेख ने बताए की जनसुराज आने वाली 2025 की विधान सभा चुनाव में एक मजबूत पार्टी के रूप में उभरेगी क्योंकि बिहार की जनता सभी सत्ताधारी पार्टीयों त्रस्त हो चुकी है। जिला प्रवक्ता तरुण बिहारी में संबोधित करते हुए बताए की बिहार की जर्जर व्यवस्था को यदि परिवर्तित करना तो सिर्फ और सिर्फ जनता के पास जनसुराज ही एक विकल्प है।

ब्लॉक अध्यक्ष ने मीडिया के माध्यम बताए की लौरिया ब्लॉक के जनता जनसुराज को तेजी अपना रही है साथ ही साथ मो सुलेमान ने बताए की जनसुराज अभियान को जन जन तक पहुंचाने के लिए पंचायत स्तर पर 51 सदस्यों के समिति बनाने के लिए निर्णय लिया गया।

विकसित बिहार के सपनो को साकार बनाने के लिए जनसुराज के प्रणेता प्रशांत किशोर अभियान के प्रति लगातार जनता की झुकाव बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.