October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

महाशिवरात्रि पर ब्रह्मा, विष्णु, महेश बने युवकों का हुआ विवाह

महाशिवरात्रि के अवसर पर शुक्रवार की रात विंध्याचल के ऐतिहासिक शिव बारात में परंपरागत रूप से ब्रह्मा, विष्णु और महेश बने तीन नवयुवकों की बारात मनोरम झांकी के साथ निकाली गई। रात्रि में विधि विधान से ब्रह्मा-विष्णु और महेश बने तीनों युवकों की तीन कन्याओं के साथ विवाह कराया गया। नगर विधायक पं. रत्नाकर मिश्र और उनकी धर्मपत्नी ने कन्यादान किया।

विधायक निवास उठी बारात बरतर होते विंध्य क्षेत्र की परिक्रमा करने के बाद पुनः विधायक निवास पर पहुंची। यहां भव्य से सजे तीन स्टेज पर हर हर महादेव के जयघोष के बीच जयमाल कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जयमाल के बाद वैदिक रीति से वैवाहिक कार्यक्रम संपादित कराया गया। कन्यादान के बाद यथा शक्ति उपहार देकर उनकी विदाई की गई। विदाई के समय उपस्थित लोगों की आंखें नम हो गईं।

विंध्याचल में महाशिवरात्रि पर प्रति वर्ष तीन जोड़ों का वास्तविक विवाह कराया जाता है। ब्रह्मा, विष्णु और महेश के रूप में उनकी बारात निकाली जाती है, जिनकी वास्तविक शादी करानी होती है। तीन कन्याओं की शादी भी इनके साथ पहले से तय होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.