October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विवि में ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन

पिठौरिया स्थित प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में शनिवार को ईश्वरीय स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहली बार अनोखा विवाह हुआ। इसमें शिव बाबा दूल्हा बने और ब्रह्मकुमारी की बीके राजमती और बीके वीना दुल्हन बनी।

विवाह की सभी रस्में निभाई गई। ब्रह्मकुमारी बी के राजमती और वीना ने अपने पूरे जीवन को परमात्मा शिव को अर्पित कर उन्हें जीवन सेवा के रूप में चुनकर आध्यात्मिक सेवा का बीड़ा उठाया। माउंट आबू से आई कई बहनों ने परमात्मा शिव को अपना जीवन समर्पित कर दिया।

इस दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन बच्चो की ओर से किया गया।साथ ही नृत्य नाटिका की प्रस्तुती हुई। मौके पर कई शिव भक्त इसके साक्षी बने और भंडारा में भाग लिया।

मौके पर डॉ सिद्धार्थ प्रकाश, रिलेशंस के निदेशक आशुतोष द्विवेदी, उद्योगपति राज कुमार पोद्दार,अन्नू पोद्दार,राहुल कुमार दुबे, गोपाल सिंह,पम्मी कुमारी, रंजित गुप्ता, विजय पांडेय, समाप्ति देवी ,ऊर्मिला देवी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.