October 6, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मांगें न माने जाने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं में रोष, सरकार पर संगठन तोड़ने का लगाया आरोप

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 9 मार्च को भी अपना धरना जारी रखा। दीनदयाल पार्क में जारी धरने को 20वें दिन संबोधित करते हुए रेखा नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री से वार्ता के बाद भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।

रेखा नेगी ने कहा है कि मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का शासनादेश 26 फरवरी को जारी हो गया था। सरकार संगठन को तोड़ने के लिए मिनी बहनों को नियुक्ति पत्र देने का कार्य कर रही है। उन्होंने 4 सूत्री मांगों पर चर्चा करते हुए कहा कि यदि मांगे न मानी गई तो आंदोलन और तेज होगा।

आंदोलन में रेखा नेगी के साथ पुष्पा सजवाण, ज्योतिका पांडे, सुधा, मंजूर, बिना तड़ियाल, प्रतिमा शर्मा, अंजू खंडूरी, प्रमिला जोशी, सावित्री नेता, सुमन, सीता चौहान समेत तमाम आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.