ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांजा बेचने का विरोध करने पर घर में घुसकर गोली मारी

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र की तारापुरी में गली में गांजा बेचने का विरोध करने पर हमलावरों ने घर में घुसकर युवक को गोली मार दी। हमलावरों ने घर में भी तोड़फोड़ की। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तारापुरी स्थित आरा मशीन वाली गली निवासी इमरान का आरोप है कि उसका पड़ोसी शोएब अपने साथियों के साथ मिलकर गली में गांजा बेचता है। शुक्रवार रात को भी इमरान गली में गांजा बेच रहा था, तभी उसके साथ मौजूद युवकों ने गली से जा रही महिलाओं पर कमेंट किया। विरोध करने पर आरोपितों ने इमरान के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी। इसके साथ इमरान को जमकर पीटा और उसे गोली मार दी। लोगों को इकट्ठा होता देखकर आरोपित वहां से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल इमरान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के अनुसार, इमरान से विवाद के बाद शोएब नाम के युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर इमरान के घर में तोड़फोड़ करते हुए गोलियां चला दी। मामले की जांच की जा रही है। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *