ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

12 मार्च को पहला रोजा, पवित्र रमजान माह की शुरुआत

ईदगाह के इमाम और मरकजी चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना खालिद रशीद फिरंगी महली ने शनिवार को यहां कहा कि पवित्र रमजान माह की शुरुआत होने जा रही है। रमजान का चांद 11 मार्च को देखा जाएगा। 12 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा।

मौलाना महली ने कहा कि मरकजी चांद कमेटी 11 मार्च को चांद देखने के बाद तारीखों का ऐलान करती आयी है। आगामी 11 मार्च से मस्जिदों में तरावीह का दौर शुरू होगा। ऐशबाग के ईदगाह में तरावी का इंतजाम किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि लखनऊ के जामा मस्जिद ईदगाह में 07.45 बजे नमाज होगी। नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद में बेहतर इंतजाम किये गये हैं। उत्तर प्रदेश के मस्जिदों और घरों में भी रमजान की तैयारियां चल रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *