ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

UP Weather Update : यूपी में फिर से बदलेगा मौसम, ज्यादातर इलाकों में चलेंगी तेज रफ्तार से हवाएं, जानिए क्या कहता है मौसम पूर्वानुमान ?

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से तापमान में बढ़त देखी गयी है. लेकिन मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, शनिवार से आने वाले दो दिनों तक मौसम में परिवर्तन की संभावना जताई गयी है. जिसके चलते प्रदेश के कुछ जिलों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना हैं. ये हवाएं पूर्वी तथा पश्चिमी इलाकों में 20 से लेकर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलेंगी. हालंकि इन हवाओं का मौसम पर ख़ास असर नहीं पड़ेगा. लेकिन अधिकतम और न्यूनतम तापमान में हल्की कमी दर्ज की जाएगी.

जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का तापमान ?

मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शनिवार को आसमान साफ रहेगा. 15 से लेकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. अधिकतम तापमान 29 व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है.

कानपुर नगर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

गोरखपुर : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

वाराणसी : जिले में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

प्रयागराज : जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

मेरठ : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

आगरा : जिले में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, वहीं अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि ‘आने वाले पांच दिनों में उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा. बारिश की संभावना नहीं है, वहीं उत्तर प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की तेज रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *