• March 11, 2026

नारी शक्ति वंदन मैराथन के तहत स्कूली छात्राओं ने लगाई दौड़

 नारी शक्ति वंदन मैराथन के तहत स्कूली छात्राओं ने लगाई दौड़

जिले के फारबिसगंज स्थित प्लस टू स्तरीय भगवती देवी बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को भाजपा महिला मोर्चा की ओर से नारी शक्ति वंदन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया।

रन फॉर नेशन रन फॉर मोदी के लिए स्कूली छात्राओं ने दौड़ लगाई।छात्राओं ने करीबन 15 सौ मीटर की दौड़ लगाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुरू की।

मौके पर महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष चांदनी सिंह के अलावे सुजाता कन्नोजिया,ममता कुमारी,प्रियंका सिंह राजपूत,भाजपा नगर अध्यक्ष रजत कुमार सिंह,स्कूल की अर्पणा कुमारी,संयुक्ता कुमारी,रानी कुमारी,सुलोचना कुमारी,दिलीप कुमार आदि मौजूद थे।

चांदनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में लगातार देश आगे बढ़ रहा है और यह मैराथन दौड़ मोदी के साथ राष्ट्र के लिए आयोजित की गई।

मौके पर उन्होंने केंद्र सरकार की ओर से बालिकाओं के लिए चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी और सबों से आह्वान किया कि सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ ले।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *