ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

तस्करी कर लायी गयी नौ गायें बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

धुबड़ी के आगमनी में बोलेरो पिकअप वैन के साथ अवैध रूप से पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से लायी गयी गायों को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि धुबड़ी जिला के आगमनी थाना अंतर्गत कालडोवा में जीके रोड से तस्करी कर लायी गयी नौ गायों को बरामद करने के साथ ही बोलोरो पिकअप वैन को जब्त किया गया है। बोलेरो पिकअप वैन की चपेट में आने से एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया है कि आगमनी थाना अंतर्गत कालडोआ में बोलोरो पिकअप वैन सहित तस्करी की नौ गायों को बरामद करने के साथ ही तस्करी के धंधे में शामिल रहमत अली और अली हुसैन को गिरफ्तार किया गया है। पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल से बीती रात बोलोरो पिकअप वैन (एएस-17सी-5576) में धान के पुआल की आड़ में नौ गायों को तस्करी कर गौरीपुर लाया जा रहा था।

गोलकगंज पुलिस ने खुफिया सूचना के आधार पर पिकअप वैन को रोकने के लिए इशारा दिया। लेकिन चालक ने पुलिस के आदेश की अनदेखी करते हुए वाहन को लौटाकर तेज गति से पश्चिम बंगाल की ओर भागने लगा। इस बीच रास्ते में आगमनी पुलिस ने बैरिकेड लगाकर वैन को रोकने की कोशिश की लेकिन चालक ने पुलिस बैरिकेड तोड़ते हुए कालडोवा के रास्ते पश्चिम बंगाल की ओर भागने लगा, इसी दौरान बोलेरो पिकअप वैन ने कालडोवा में एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी।

बाइक सवार के गंभीर रूप से घायल होने के बाद गुस्साई भीड़ ने बोलोरो पिकअप वैन को जब्त कर लिया। सूचना पाकर आगमनी पुलिस पहुंची और चालक रहमत अली और अली हुसैन को गिरफ्तार कर लिया। जब्त बोलेरो पिकअप वैन में धान के पुआल के पीछे छिपाई गयी नौ गायों को पुलिस ने बरामद कर लिया। घायल बाइक चालक बकुल राय को आगमनी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *