ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

रायपुर : मुख्यमंत्री साय की सुरक्षा में चूक, पिस्टल के साथ आवास में घुसा व्यक्ति

 रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में एक व्यक्ति पिस्टल के साथ उनके आवास में प्रवेश कर गया। मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर सुरक्षाकर्मियों ने जांच में उसे पकड़ लिया और सुरक्षा में हुई चूक पर आठ सुरक्षा कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को मुख्यमंत्री की चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था उस समय कटघरे में खड़े हो गई जब मुख्यमंत्री से मिलने के लिये एक व्यक्ति पिस्टल के साथ उनके आवास में पहुंच गया। मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर जांच में यह व्यक्ति को पकड़ कर सुरक्षा कर्मियों ने पिस्टल को अपने कब्जे में ले लिया और व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। सुरक्षा में हुई इस चूक का खामियाजा आठ पुलिस कर्मियों को भुगतना पड़स जिन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि एक व्यक्ति पिस्टल लेकर मुख्यमंत्री आवास पहुंचा था। मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर जांच के दौरान उसे पकड़ लिया गया। बताया जा रहा है कि यह व्यक्ति मुख्यमंत्री साय से मुलाकात करने आया था। वीआईपी गाड़ी से आने की वजह से मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षाकर्मियों ने उसकी चेकिंग नहीं कर पाये। लेकिन मुख्यमंत्री कक्ष के बाहर जब उस शख्स की जांच की गई, उसके पास से एक पिस्टल मिला, जिसे जब्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *