ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए जम्मू तैयार, एमए स्टेडियम में रैली को करेंगे संबोधित

प्रधानमंत्री नरेन्द्री मोदी के स्वागत के लिए जम्मू तैयार है। प्रधानमंत्री आज (मंगलवार) यहां एमए स्टेडियम में रैली को संबोधित करेंगे। इस दौरान वो साढ़े 32 हजार करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

यह परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमान, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विकसित भारत विकसित जम्मू कार्यक्रम के तहत विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ सीधा संवाद भी करेंगे। प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। रैली क्षेत्र को नो फ्लाइंग जोन घोषित करने के साथ ही पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *