ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

सत्संगियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने टक्कर मारी, दो की मौत

जनपद के कोतवाली देहात क्षेत्र में राधा स्वामी सत्संगियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली में ट्रक ने शुक्रवार को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो सत्संगियों की मौत हो गई जबकि 12 से अधिक घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। वहीं घटना की जानकारी पर नगर विधायकों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना है।

बेहट उपकेन्द्र से राधा स्वामी सत्संग व्यास केंद्र पिलखनी स्थित बड़े केन्द्र में सेवा करने जा रहे 30 सत्संगियों से भरी बसनुमा ट्रैक्टर ट्राली को घुन्ना गांव के पास सामने से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर से सत्संगियों से ट्रैक्टर-ट्राली खाई में जा गिरी और उसमें सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद ट्रक चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने लोगों की मद्द से घायलों को बसनुमा ट्राली से निकलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने दो श्रद्धालुओं के मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है।

मामले में पुलिस के अनुसार 12 लोग घटना में घायल हुए थे, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

इस घटना की जानकारी पर नगर विधायक राजीव गुंबर घायलों का हाल जानने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस से घायलों के बेहतर उपचार मुहैया कराने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *