ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेटे की शादी से पूर्व पिता ने फांसी लगाकर दे दी जान, घर में पसरा मातम

चेतगंज थाना क्षेत्र में 60 वर्षीय एक वृद्ध ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सोमवार को सूचना पाते ही चेतगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। पूछताछ के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामकटोरा निवासी अर्जुन विश्वकर्मा के पुत्र विशाल विश्वकर्मा की मंगलवार को शादी होने वाली है। घर में मांगलिक कार्यक्रम की तैयारियों के साथ शादी से जुड़ी रस्म भी निभाई जा रही थी। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना भी शुरू हो गया था। तड़के किसी समय अर्जुन विश्वकर्मा ने घर के उपरी तल के कमरे में जाकर फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उन्हें फांसी के फंदे में लटकता देखा तो कोहराम मच गया। परिजनों के चीख पुकार सुन कर आसपास के लोग भी जुट गए। चेतगंज थाना प्रभारी ने पूछताछ और छानबीन के बाद फोरेंसिक टीम को भी बुलाया। पिता की मौत से शादी वाले घर में मातम पसर गया। शहनाई के धुन की जगह महिलाओं के रूदन से लोग भी शोकाकुल दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *