ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

दुर्गाकुंड दुर्गामंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक दीवार से टकराई, बाइक चालक की मौत

भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड में सोमवार तड़के तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दीवार में टकरा कर गिर गई। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाते ही घटनास्थल पर क्षेत्रीय पुलिस भी पहुंच गई। पूछताछ और शिनाख्त की कार्रवाही के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

फूलपुर क्षेत्र के ताड़ी नेवादा निवासी अंकुर बेनवंशी(24)पुत्र धीरज बेनबंशी किसी काम से लंका आया था। भोर में वह अपने घर बाइक से लौट रहा था। तेज रफ्तार बाइक दुर्गाकुंड स्थित दुर्गामंदिर के सामने अंध विद्यालय के सामने अनियंत्रित होकर दिवार से टकराने के बाद दुकान के शटर से टकरा कर गिर गई। हादसे में अंकुर के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पुलिस ने मृतक के वाहन के कागजात के आधार पर उसकी शिनाख्त की। माना जा रहा है कि युवक ने रात में काफी शराब पी रखी थी। भोर में नशे के शुरूर में वह वाहन तेज गति से भगा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *