ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

नक्सलियों ने ठेकेदार सहित 4 मजदूरों को अगवा किया

बस्तर संभाग के सुकमा जिले के जगरगुंडा इलाके में नक्सलियों ने बीती देर शाम जीवन मिशन काम में लगे ठेकेदार सहित 4 मजदूरों को अगवा कर लिया। वे अपने साथ जेसीबी मशीन भी ले गए हैं। अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के सुकमा जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के बीजापुर व सुकमा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में बसे सिंगारम गांव में नल जल मिशन योजना का काम चल रहा था। रविवार शाम हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पहुंचे और निर्माण कार्य में लगे जेसीबी ऑपरेटर, पेटी ठेकेदार और 2 मजदूरों का अपहरण करके अपने साथ ले गए। जेसीबी मशीन को भी माओवादी अपने साथ ले गए।परिजनों ने नक्सल संगठन से बंधकों को रिहा करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *