ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

गांव चलो अभियान के तहत बड़ासी पहुंचे त्रिवेन्द्र

पूर्व सीएम त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा के गांव चलो अभियान के तहत बूथ संख्या-03 ग्रामपंचायत बड़ासी लोगों से सम्पर्क अभियान किया।

24 घंटे के इस अभियान में पूर्व सीएम ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर लोगों को मोदी सरकार के विकास कार्यों से अवगत करवाया। उन्होंने लोगों को मोदी सरकार के विकास कार्यों के पत्रक वितरित किए तथा युवा वोटरों को उनके एक वोट की ताकत का अहसास करवाया। उन्होंने कहा कि विजनरी नेतृत्व ही देश के विकास को और नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा। लोगों ने पूर्व सीएम का अपने गांव में जोरदार स्वागत किया। लोगों में उनके पधारने पर बड़ा ही उत्साह देखने को मिला।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता और स्थानीय लोगो मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *