ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बजट बड़ा होने से नहीं, सवाल है आखिर खर्च क्यों नहीं हो रहा : अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार के बजट खर्च न किए जाने को लेकर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने शनिवार को यूपी विधानसभा सत्र 2024-25 के स्थगित होने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि सवाल ये है कि विभागों का बजट खर्च नहीं हो पा रहा है और हर बार बड़ा बजट पेश किया जा रहा है। आखिर क्यों नहीं बजट खर किया जा रहा है।

अखिलेश ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की बुनियादी जरूरतों को लेकर क्या कर रहे हैं। आज 80 करोड़ लोगों को इन्हें राशन देना पड़ रहा है। लेकिन 80 करोड़ से अधिक लोगों का जीवन स्तर कब बेहतर होगा? उनके सपने कब पूरे होंगे। क्या पढ़ाई का इंतजाम अच्छा हो गया है। उनके पढ़े लिखे बच्चों के लिए नौकरी के अवसर मिल रहे हैं। क्या किसानों की आय दोगुनी हुई? ये बुनियादी चीजें जो हैं इंफ्रास्ट्रक्चर, मेडिकल सेवाएं बेहतर हों। लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने और उन्हें सुधारने के लिए क्या किया जा रहा है। ये लोगों का जीवन स्तर नहीं सुधारना चाहते है केवल वोट की राजनीति करना जानते हैं।

पश्चिम में सीटों और जयंत चौधरी को लेकर किए गए एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि सपा के चलते ही पहले भी चीजें बदली थी। राज्य सभा में जाने के लिए हमारी पार्टी के 23 विधायकों ने समर्थन दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *