ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री से की भेंट

बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने नई दिल्ली में केंद्रीय सूचना व प्रसारण, युवा मामलों और खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर से भेंट की।

इस अवसर पर बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र ने कहा कि कोविड काल में चारधाम यात्रा पूरी तरह से बाधित हो चुकी थी। मगर प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा और मुख्यमंत्री धामी के कुशल मार्गदर्शन में विगत दो वर्षों के दौरान चारधाम यात्रा ने नये कीर्तिमान स्थापित किए हैं।

अजेंद्र ने प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में केदारनाथ और बदरीनाथ धामों में मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की भी केंद्रीय मंत्री से चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री को कपाट खुलने पर केदारनाथ और बदरीनाथ धाम की यात्रा का आमंत्रण भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *