ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

विश्व कैंसर दिवस पर जन जागरूकता अभियान

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर जनजागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एन.एच.एम.) ने कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (ए.आई.) युक्त थर्मल इमेजरी मशीन से महिलाओं की स्तन कैंसर की स्क्रीनिंग की गई साथ ही आमजन को नुक्कड़ नाटक व अन्य माध्यमों से कैंसर के प्रति जागरूक किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद एस स्वाति भदौरिया, मिशन निदेशक, एन.एच.एम. द्वारा बताया गया कि कैंसर दिवस के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अत्याधुनिक मशीन के जरिए महिलाओं में होने वाले स्तन कैंसर की जांच हेतु इस मशीन का उपयोग पायलट प्रोजेक्ट के रुप में किया गया प्रयास है कि प्रदेशवासियों को गुणवत्तापूर्ण कैंसर जांच सभी अस्पतालों में मिले।

मिशन निदेशक द्वारा बताया गया कि कैंसर दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में आयोजित कार्यक्रमों में आम जनमानस को कैंसर रोग से बचाव हेतु जागरूक करना और इसके लक्षणों की समय से पहचान कर उपचार को प्रोत्साहित करते हुये कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करना है। कैंसर के अधिकतम मामलों में इसका कारण तम्बाकू, धूम्रपान, खराब जीवनशैली एवं गलत खानपान है।

कार्यक्रम में जानकारी दी गई कि विश्व स्तर पर कैंसर प्रमुख स्वास्थ्य समस्या के रूप में उभर रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार भारत में कैंसर का एज स्टैंडर्डाइज्ड रेट 98.5 प्रतिलाख जनसंख्या है। इसके अनुसार उत्तराखण्ड राज्य में लगभग 12,017 व्यक्ति कैंसर रोग से ग्रसित है। सभी प्रकार के कैंसर रोगों में से मुख कैंसर, स्तन कैंसर एवं ग्रीवा कैंसर प्रमुख कैंसर है। कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करने हेतु रोगियों में प्रारम्भीक अवस्था में ही लक्ष्णों की पहचान करते हुये उपचार प्रदान किया जाना आवश्यक है। गैर संचारी रोग (एन.सी.डी.) कार्यक्रम के अन्तर्गत दो प्रकार की स्क्रीनिंग गतिविधियां चलाई जा रही हैं।

पॉपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग-

सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में तैनात सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता से पूरे राज्य में पॉपुलेशन बेस्ड स्क्रीनिंग शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य सामान्य गैर संचारी रोगों (एन.सी.डी.) के लिए 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों को स्क्रीन करना जिससे कैंसर के साथ अन्य एनसीडी की समय से पहचान की जा सके और प्रारम्भिक अवस्था में उपचार प्रदान किया जा सकें। प्रदेश के 1307 एस.एच.सी.-आयुष्मान आरोग्य मंदिर व 408 पी.एच.सी.- आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कैंसर की स्क्रीनिंग की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *