October 4, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

Unnao Road Accident : टायर फटने से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे बड़ा हादसा, मौके पर पांच की मौत

उन्नाव : इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही हैं आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार कार का टॉयर फटने से पांच लोगों की मौत हो गयी है. यह हादसा आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में लोधाटीकुर गांव के पास हुआ है. बताया जा रहा है कि, तेज रफ्तार कार के पीछे के टॉयर फटने से गाडी कई बार पलटी और दूसरी लेन में चली गयी और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार में टकरा गई.

ये भी पढ़े:- बड़ी खबर : हरदोई में हादसे का शिकार हुआ अखिलेश यादव का काफिला, गाड़ियां आपस में टकराई, कई लोग जख्मी

जानकारी के मुताबिक़, इस हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गयी है. एक बच्चा गंभीर रूप से घायल है ,जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. इस हादसे में मारे गए लोगों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्ची शामिल हैं. सभी एक परिवार के सदस्य हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.