October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

हृदय गति रुकने से हुई सैनिक की मौत, पैतृक घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

जम्मू कश्मीर के लेह में मंगलवार को हृदय गति रुक जाने से मृत्यु हुए सैनिक उम्मीद सिंह का शव गुरुवार को उनके गृह क्षेत्र थराली पहुंचा। शव को उनके गांव सुनला में परिजनों के यहां ले जाया गया। पश्चात उनके शव को उन्हें पैतृक घाट पिंडर नदी के किनारे ले जाया गया जहां उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। इस अवसर पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे।

थराली विकासखंड के ग्राम सभा सुनला निवासी उम्मेद सिंह भारतीय सेना की 14 गढ़वाल राइफल्स में जम्मू कश्मीर के लेह में तैनात थे। मंगलवार को अचानक ही हृदय गति रुक जाने के कारण उनकी मृत्यु हो गई थी। आज उनका पार्थिव शरीर उनके गृह क्षेत्र थराली पहुंचा।

श्रद्धांजलि देने के लिए उनके पार्थिव शरीर को उनके पैतृक घाट पिण्डर नदी के रखा गया जहां परिजनों, प्रशासन, पुलिस, सेना के अधिकारियों एवं आम जनता की ओर से उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान वंदे मातरम, भारत माता की जय, जब तक सूरज जांच रहेगा उम्मेद तेरा नाम रहेगा, उम्मेद का यह बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान के नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा। उनकी चिता को उनके पुत्र ध्रुव ने मुखाग्नि दी। 6 ग्रेनेडियर के मेजर सुरेश सुलाई ने उन्हें सलामी दी। सेना के बैंड ने सलामी धुन बजाया।

इस अवसर पर 14 गढ़वाल सूबेदार के शैलेंद्र, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ नारायण बगड़ के अध्यक्ष त्रिलोक सिंह बिष्ट, थराली के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह खत्री, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.