ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बान-फी और रंग घर के सौंदर्यीकरण परियोजना का भूमिपूजन करेंगे मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने कहा है कि राज्य के प्रसिद्ध बान-फी और रंग घर के सौंदर्यीकरण परियोजना के भूमिपूजन के लिए वे शीघ्र ही शिवसागर जिले का दौरा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा है कि स्वदेशी स्मारकों और परंपराओं का संरक्षण हमारी सरकार के फोकस का एक प्रमुख क्षेत्र है। उन्होंने कहा है कि राज्य के प्रसिद्ध बान-फी और रंग घर जैसे स्मारकों के सौंदर्यीकरण परियोजना के भूमिपूजन के लिए शीघ्र ही शिवसागर के लोगों के बीच रहूंगा। असम की सभ्यतागत विरासत के एक स्थायी प्रतीक हैं।

दरसअल, रंग घर, आहोम युग का स्मारक है, जिसे नई सुविधाओं और आधुनिक सुविधाओं के साथ नया रूप देने के लिए परियोजना बनाई गयी है। रंग घर सौंदर्यीकरण परियोजना एक विशाल क्षेत्र को कवर करेगी, जिसमें भूमि अधिग्रहण करने वाले लोगों को महत्वाकांक्षी परियोजना का हिस्सा बनाया जाएगा और विरासत क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त रखा जाएगा। कुल परियोजना क्षेत्र 83 बीघा से अधिक है, जिसमें सरकारी भूमि 5 बीघा से अधिक है तथा अर्जित पट्टा भूमि 78 बीघा से अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *