ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जिलाधिकारी ने जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का निरीक्षण किया

जिलापदाधिकारी वैभव चौधरी ने मंगलवार को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने घूम-घूमकर डी आर सी सी का मुआयना किया और प्रबंधक तथा सहायक प्रबंधक को आवश्यक निदेश भी दिया।

जिलाधिकारी सबसे पहले आधार एनरोलमेंट व सुधार काउंटर पर गए जहां उपस्थित लोगों से जानकारी ली। उपस्थित लोगों से कर्मियों द्वारा नाजायज पैसे की मांग की भी जानकारी ली।उपस्थित बच्चों एवं अभिभावकों से कार्य कराने के लिए वांछित कागजातों के बारे में भी पूछा।जिलापदाधिकारी ने बिहार स्टूडेंट्स क्रेडिट कार्ड्स के लिए आये बच्चों से भी पूछताछ किया तथा जानने की कोशिश की कि उन्हें अनावश्यक परेशान तो नहीं किया जा रहा है।एक छात्रा द्वारा संस्थान जिसमे वो पढ़ाई कर रही थी से वापसी पैसे के भुगतान में हो रही देरी की जानकारी दी।जिलापदाधिकारी ने पत्राचार शीघ्र करने का निदेश दिया।

जिलाधिकारी ने हॉल का जायजा लिया जहां संस्थापित बल्ब,पंखे,अग्निशमन यंत्र व साफ-सफाई को दुरुस्त करने का निदेश दिया।अग्निशमन यंत्र को चेक करवाकर अद्यतन प्रमाण-पत्र लेने के निदेश दिए गए।जिलापदाधिकारी ने कुशल युवा प्रोग्राम की जानकारी वहाँ उपस्थित छात्र/छात्राओं को दिया।सीसीटीवी के खराब कैमरे को बदलने के निदेश दिए। एयर कंडीशनर के लूज़ वायरिंग को ठीक कराने,माइक को कार्यशील बनाने तथा शौचालय की साफ-सफाई व रिपेयर कराने के निदेश दिए।जिलापदाधिकारी ने बिहार राज्य शिक्षा वित्त निगम शाखा का भी निरीक्षण किया, जहाँ कुल 105 लोगों पर निलामपत्र वाद चलाने की जानकारी दी गयी।

उन्होंने निलामबाद पत्र के तामिले की जानकारी भी कर्मियों से ली और आवश्यक निदेश दिया।सभी योजनाओं के पुराने आवेदनों के रखे कक्ष का भी जायजा लिया गया।आगामी गर्मी माह के मद्दे नजर पेयजल हेतु उचित क्षमता के फ़िल्टर व वाटर फ्रीज लगाने के निदेश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *