ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

राहुल गांधी के बयान पर मुख्यमंत्री का करारा पलटवार

असम के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी परपलटवार करते हुए कहा कि ‘आप और आपके परिवार से बढ़कर भ्रष्टाचारी कौन हो सकता है। भ्रष्टाचार के मामले में ज़मानत पर बाहर हैं। आप भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दूसरे को भ्रष्ट कहते हैं।’

मुख्यमंत्री डॉ सरमा रविवार को यहां लोक सेवा भवन में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा था कि हिमंत बिस्व सरमा असम के सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं, सरमा का परिवार और उनके बच्चे भी भ्रष्टाचार में शामिल हैं। राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री को सलाह दी थी कि उन्हें भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से सबक लेना चाहिए कि भ्रष्टाचार कैसे किया जाता है। राहुल के इस बयान पर पलटवार करते हुए रविवार को मुख्यमंत्री डॉ सरमा ने कहा कि ‘भोपाल गैस कांड के मुख्य आरोपित- वारेन एंडरसन के देश से फ़रार होने में राहुल गांधी के परिवार का हाथ था। बोफ़ोर्स घोटाला के मुख्य आरोपित के पलायन के पीछे आपका परिवार का ही हाथ था। टूजी घोटाला और कोयला घोटाला आप ही के परिवार के संरक्षण में हुआ था। इन घोटालों में जितने पैसों की चोरी की गई थी, वह असम की जीडीपी से पांच गुना अधिक हैं। डाॅ सरमा ने कहा कि हैरानी की बात यह हैं कि आप भ्रष्टाचार में लिप्त होकर दूसरे को भ्रष्ट कहने का साहस रखते हैं। असम की जनता ने आपकी इस “न्याय यात्रा” का करारा जवाब दिया। मैं आपकी हताशा को समझ सकता हूं।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी पहले तो मुझसे डरते थे, अब मेरे परिवार और मेरे बच्चों से भी डर रहे हैं। इसलिए उन पर एक के बाद एक आरोप लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *