• October 15, 2025

राममय हुई भगवान श्रीकृष्ण की नगरी

भगवान श्रीकृष्ण की धरती द़्वारिका से लेकर डांग जिले की शबरीधाम तक पूरा गुजरात राममय माहौल के रंग में सराबोर हाे गया है। अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर प्रदेशभर में कई स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हो रही हैं। मुख्यमंत्री से लेकर आमजन तक अपने-अपने तरीके से इस क्षण को यादगार बनाने में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर राज्यभर के मंदिरों की सफाई की गई है।

गुजरात के लगभग सभी शहरों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा जा रहे हैं। राज्यभर के मंदिरों में रविवार से लेकर सोमवार तक शोभायात्रा, सुंदरकांड पाठ, हवन का आयोजन किया जाएगा। रविवार सुबह से ही जगह-जगह शोभायात्रा निकाला जाना शुरू गया। आकर्षक वेषभूषा में श्रद्धालु इन शोभायात्रा के आकर्षण का केन्द्र बने हैं। अहमदाबाद के निकोल में पूजन बंग्लो से भव्य शोभा यात्रा निकलेगी।

वस्त्राल के रामजी मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी शामिल होंगे।रविवार शाम को ही सरदार नगर क्षेत्र में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा समग्र सरदार नगर में घूमकर इंदिरा ब्रिज होते हुए छठपूजा घाट में पूर्ण होगी। यहां 10 से 15 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। निकोल में शाम 4 से 6 बजे तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें ऊंट, बैल गाड़ी पर छोटे बालक रामायण के पात्रों की झांकी में शामिल होंगे। अहमदाबाद के जमालपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर सोमवार सुबह सुंदरकांड और दोपहर बाद 12 बजे से श्रीराम जयघोष किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के समय आतिशबाजी और महाआरती की जाएगी। शाम के समय दीपोत्सव किया जाएगा। स्वामीनारायण मंदिर में भी कई आयोजन होंगे। दीपोत्सव, आरती और विशिष्ट पूजा का आयोजन किया जाएगा। आतिशबाजी का भी आयोजन होगा। अहमदाबाद के लाल दरवाजा के भद्रकाली मंदिर में भी 22 जनवरी को सुंदरकांड का पाठ होगा। दोपहर बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। अहमदाबाद महानगर पालिका की ओर से शहर के 16 जगहों पर भव्य डायरा का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई नामी-गिरामी लोक-कलाकार लोगों को भक्ति रस में डुबोएंगे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *