ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोहरे के कारण 11 घंटे तक देरी तक चली ट्रेन

सोनीपत क्षेत्र में कोहरे के कारण गुरुवार को जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक 300 दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले यह 277 दर्ज किया गया था। कोहरे के कारण न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सुबह न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि बुधवार को 5.8 डिग्री दर्ज किया गया था।

कोहरे के कारण लंबी दूरी ट्रेन 11 घंटे तक देरी से चलती रही है। गुरुवार को गाड़ी संख्या 12311 नेताजी एक्सप्रेस 11:00 घंटे, 11078 झेलम एक्सप्रेस 5:44 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 4:26 घंटे, 12460 अमृतसर-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस 1:42 घंटे, 11841 गीता जयंती एक्सप्रेस 1:56 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीं सवारी गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से एक से डेढ़ घंटे तक की देरी चली हैं।

गुरुवार अल सुबह जिला घने कोहरे की चादर छाई रही। बुधवार को शीतलहर चलने से देर रात तक कोहरे का प्रभाव कम था। लेकिन गुरुवार तड़के करीब तीन बजे हवा का दबाव कम होने के बाद कोहरे का असर गहराने लगा था। लगभग छह बजे घने कोहरे के कारण दृश्यता 20 मीटर तक रही थी। हाईवे पर वाहन लाइट जलाकर एक दूसरे के पीछे लाइन में धीमी गति से चल रहे थे। साढ़े नौ बजे तक दृश्यता बढ़कर 100 मीटर तक हो गई थी। ग्रामीण क्षेत्रों में यह दृश्यता 50 मीटर से कम रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *