ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

उपायुक्त ठंड को देखते हुए रविवार तक सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा करें: संजय पोद्दार

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के रांची जिलाध्यक्ष संजय पोद्दार ने उपायुक्त से रविवार तक स्कूल बंद रखने की मांग की। पोद्दार ने गुरुवार को कहा कि विगत दो दिनों से काफी ठंड बढ़ गई है। रांची का तापमान पांच से छह डिग्री और कांके का तापमान दो से तीन डिग्री तक पहुंच गया है। स्कूल सुबह आठ बजे से खोला जा रहा है। रांची के उपायुक्त इस पर संज्ञान लेते हुए रविवार तक सभी स्कूल को छुट्टी घोषित करने का आदेश दें।

उन्होंने कहा कि बच्चे और शिक्षक रांची के विभिन्न क्षेत्रों से आते हैं। इस ठंड में बच्चों को सात बजे बस स्टॉपेज पहुंचना पड़ता है और इस समय भयंकर कुहासा भी रहता है। बच्चों को बस लेकर जाती है। अत्यधिक कुहासा के कारण दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। इस कड़ाके की ठंड में बच्चे और शिक्षक बीमार पड़ रहे हैं। अभिभावक भी परेशान हैं। कांके क्षेत्र में पढ़ने वाले स्कूल के बच्चे का और भी बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *